Monday, October 19th, 2026

सेंसेक्स की छलांग 52 हजार के पार

मुंबई
 आज शेयर बाजार  शानदार तेजी  के साथ खुला। पिछले हफ्ते 51,544 अंकों के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स  आज करीब 363 अंकों की शानदार तेजी के साथ 51,907 अंकों के रेकॉर्ड स्तर पर खुला। शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में ही सेंसेक्स में तगड़ी तेजी आई और उसने 52 हजार का स्तर तोड़ते हुए 52052 अंकों का आंकड़ा छू लिया।

वहीं दूसरी ओर शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में ही निफ्टी (Nifty record high) भी 15,300 के स्तर को पार कर गया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को 15,163 अंकों के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी आज करीब 107 अंकों की तेजी के साभ 15,270 अंकों के स्तर पर खुला।

 

#शेयर बाजार

Source : Agency

पाठको की राय